Skip to main content

गोकुल में मनाई गई छड़ी होली, विदेशी पर्यटकों को अलग बैठाया गया

उत्तर प्रदेश के मथुरा में लोगों ने आज जमकर गोकुल में छड़ी होली (लठ्ठमार होली) मनाया। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है जिसकी वजह से मथुरा वृंदावन की संस्था ने होली मिलन कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। वायरस फैलने के डर से गुरुवार को बरसाना तथा नंदगाव में छड़ी होली के दौरान विदेशी पर्यटकों को अलग बैठाया गया और भीड़भाड़ में जाने से रोक दिया गया। बीते दो दिनों में चार्टर्ड अकाउंटेंट असोसिएशन तथा आयकर अधिकारियों ने लोगों को होली मिलने से रोक दिया।

वर्ष 2012 से विधवाओं व निराश्रित महिलाओं की देखभाल करने वाली गैर सरकारी संस्था ‘सुलभ इंटरनेशनल’ ने भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वृंदावन के गोपीनाथ मंदिर में प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले होली समारोह को रद्द कर दिया है। इस संस्था के मीडिया सलाहकार मदन झा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद सुलभ के संस्थापक डॉ. बिंदेश्वरी दुबे ने 7 मार्च को होने वाले होली कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला लिया है।
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों में ना पड़ें और ज़िले में इसके लिए हर तरह के इंतज़ाम किये गए हैं। उन्होंने बताया है कि मथुरा ज़िले में संयुक्त अस्पताल व पुरुष अस्पताल में ख़ास इंतज़ाम किये गए हैं और इसे लेकर चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी कोरोना वायरस की पहचान, उपचार तथा बचाओ करने कि लिए निर्देश जारी किया है।

Comments

Popular posts from this blog

बराक ओबामा ने ट्रंप सरकार पर साधा निशाना, चुनाव में जो बाईडन को वोट देने की अपील

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कोरोनावायरस को लेकर अमेरिका की स्थिति पर ट्रंप सरकार पर निशाना साधा है। कोरोनावायरस को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उठाए जा रहे कदमों की बराक ओबामा ने आलोचना की है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को ऐसे 3000 लोगों से बात की जो बराक ओबामा के शासनकाल में कार्यरत थे। इसी मीटिंग के दौरान एक फोन कॉल पर ट्रंप सरकार द्वारा कोरोनावायरस से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों की आलोचना की और इस बार के अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को वोट ना देकर डेमोक्रेट पार्टी के जो बाइडन को वोट देने को कहा। बराक ओबामा ने कहा कि आने वाला चुनाव हर स्तर पर बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि हम किसी व्यक्ति या राजनीति पार्टी के खिलाफ नहीं लड़ रहे। हम स्वार्थी, दूसरों को दुश्मन, आपस में बंटे हुए, दूसरों की चिंता ना करने वाले के खिलाफ लड़ रहे हैं। बराक ओबामा ने यह भी कहा कि वह इस चुनाव में जो बाईडन के लिए प्रचार करेंगे। बता दे अमेरिका में कोरोनावायरस बेकाबू हो गया है। अमेरिका में इस समय 1347318 लोग संक्रमित हैं और 80048 लोग ...

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में असली नायक हैं हमारे चिकित्सक

फाइटर चिकित्साकर्मी नोवल कोरोना वायरस को परास्त करने के लिए युद्धरत हैं. एक टीवी चैनल से बात करते हुए ब्रिटेन के मैनचेस्टर के एक अस्पताल की क्लिनिकल हेड डा. सुनीता झा ने कहा कि डाक्टर और अन्य चिकित्सकर्मी युद्धरत हैं. और अपने कर्तव्य के निर्वाह के लिए ठीक उसी तरह समर्पित हैं जैसे युद्धकाल में सैन्यकर्मी रहते हैं. दुनिया में जब कभी किसी देश में आपदा आयी है, चिकित्साकर्मी अपनी पूरी ताकत से फ्रंटलाइन मुकाबला कर रहे हैं. चाहे वह महायुद्धों का दौर रहा हो या अन्य युद्धों का. या फिर चेचक और प्लेग जैसी जानलेवा महामारियां रही हों. जब तक प्लेग और चेचक का रहस्य जान नहीं लिया गया उसके खिलाफ अनाम संघर्ष के बारे में कम ही जानकारियां उपलब्ध हुई. ऐसी आपदाओं के असली नायक ये ही अनाम योद्धा हैं जो खतरों से खेलते हैं. 21वीं शताब्दी की यह तीसरी महामारी है. लेकिन सार्स और इबोला की तुलना में इस का भौगोलिक प्रसार और मारक क्षमता कहीं ज्यादा प्रभावी है. हालांकि चिकित्साकर्मियों ने अपने मेडिकल ज्ञान अनुभवों के सहारे अभी तक मृत्युदर को सीमित ही रखा है. एक अनुमान के अनुसार अभी तक दुनिया के एक करोड़ लोगो...

Http and Https: Difference between both and definition with how it works

दोस्तों दिन में हम कई वेबसाइट पर Visite करते है और हर वेबसाइट के शुरुवात में Http और Https देखने को मिलता है. आखिर क्या अंतर हे इन दोनों वेबसाइट में और  कोनसी वेबसाइट Secure है. HTTP & HTTPS MEANING :  Http की Full Form  H yper T ext  T ransfer  P rotocol   है .  Https की Full Form  H yper T ext  T ransfer  P rotocol Secure   है. ये Web के  मुख्य Protocol है. जिनकी  की मदद से इन्टरनेट Work करता है. Http और Https की मदद से Data को भेजा और लिया जा सकता है.  यहाँ पर Http आप को ये बताता है की आप जिस वेबसाइट पर Visite करते हो वहा से आप को Data आप तक पहोचाया जाता या फिर आप Http वाली वेबसाइट पर किसी भी Information उस वेबसाइट को देते हो तो वो वेबसाइट से आप का Data वेबसाइट के Server तक जाता है तब वो Data Opensource होता है. यानी कि उस वेबसाइट पे आप क्या कर रहे हो वो किसी भी Hacker आसानी से पता लगा सकता है.  Read More : Ansuni anjani  क्योंकी Http वाली वेबसाइट का Data जो होता है वो Simple Pl...