Skip to main content

बराक ओबामा ने ट्रंप सरकार पर साधा निशाना, चुनाव में जो बाईडन को वोट देने की अपील

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कोरोनावायरस को लेकर अमेरिका की स्थिति पर ट्रंप सरकार पर निशाना साधा है। कोरोनावायरस को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उठाए जा रहे कदमों की बराक ओबामा ने आलोचना की है।
पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को ऐसे 3000 लोगों से बात की जो बराक ओबामा के शासनकाल में कार्यरत थे। इसी मीटिंग के दौरान एक फोन कॉल पर ट्रंप सरकार द्वारा कोरोनावायरस से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों की आलोचना की और इस बार के अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को वोट ना देकर डेमोक्रेट पार्टी के जो बाइडन को वोट देने को कहा।
बराक ओबामा ने कहा कि आने वाला चुनाव हर स्तर पर बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि हम किसी व्यक्ति या राजनीति पार्टी के खिलाफ नहीं लड़ रहे। हम स्वार्थी, दूसरों को दुश्मन, आपस में बंटे हुए, दूसरों की चिंता ना करने वाले के खिलाफ लड़ रहे हैं। बराक ओबामा ने यह भी कहा कि वह इस चुनाव में जो बाईडन के लिए प्रचार करेंगे।
बता दे अमेरिका में कोरोनावायरस बेकाबू हो गया है। अमेरिका में इस समय 1347318 लोग संक्रमित हैं और 80048 लोग मर चुके हैं। एक अनुमान के अनुसार अमेरिका में प्रतिदिन 30 हजार से 40 हजार कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे हैं। ट्रंप सरकार द्वारा उठाए गए सभी कदम विफल होते नजर आ रहे हैं। जिसे लेकर बराक ओबामा ने निशाना साधा है।

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में असली नायक हैं हमारे चिकित्सक

फाइटर चिकित्साकर्मी नोवल कोरोना वायरस को परास्त करने के लिए युद्धरत हैं. एक टीवी चैनल से बात करते हुए ब्रिटेन के मैनचेस्टर के एक अस्पताल की क्लिनिकल हेड डा. सुनीता झा ने कहा कि डाक्टर और अन्य चिकित्सकर्मी युद्धरत हैं. और अपने कर्तव्य के निर्वाह के लिए ठीक उसी तरह समर्पित हैं जैसे युद्धकाल में सैन्यकर्मी रहते हैं. दुनिया में जब कभी किसी देश में आपदा आयी है, चिकित्साकर्मी अपनी पूरी ताकत से फ्रंटलाइन मुकाबला कर रहे हैं. चाहे वह महायुद्धों का दौर रहा हो या अन्य युद्धों का. या फिर चेचक और प्लेग जैसी जानलेवा महामारियां रही हों. जब तक प्लेग और चेचक का रहस्य जान नहीं लिया गया उसके खिलाफ अनाम संघर्ष के बारे में कम ही जानकारियां उपलब्ध हुई. ऐसी आपदाओं के असली नायक ये ही अनाम योद्धा हैं जो खतरों से खेलते हैं. 21वीं शताब्दी की यह तीसरी महामारी है. लेकिन सार्स और इबोला की तुलना में इस का भौगोलिक प्रसार और मारक क्षमता कहीं ज्यादा प्रभावी है. हालांकि चिकित्साकर्मियों ने अपने मेडिकल ज्ञान अनुभवों के सहारे अभी तक मृत्युदर को सीमित ही रखा है. एक अनुमान के अनुसार अभी तक दुनिया के एक करोड़ लोगो...

Http and Https: Difference between both and definition with how it works

दोस्तों दिन में हम कई वेबसाइट पर Visite करते है और हर वेबसाइट के शुरुवात में Http और Https देखने को मिलता है. आखिर क्या अंतर हे इन दोनों वेबसाइट में और  कोनसी वेबसाइट Secure है. HTTP & HTTPS MEANING :  Http की Full Form  H yper T ext  T ransfer  P rotocol   है .  Https की Full Form  H yper T ext  T ransfer  P rotocol Secure   है. ये Web के  मुख्य Protocol है. जिनकी  की मदद से इन्टरनेट Work करता है. Http और Https की मदद से Data को भेजा और लिया जा सकता है.  यहाँ पर Http आप को ये बताता है की आप जिस वेबसाइट पर Visite करते हो वहा से आप को Data आप तक पहोचाया जाता या फिर आप Http वाली वेबसाइट पर किसी भी Information उस वेबसाइट को देते हो तो वो वेबसाइट से आप का Data वेबसाइट के Server तक जाता है तब वो Data Opensource होता है. यानी कि उस वेबसाइट पे आप क्या कर रहे हो वो किसी भी Hacker आसानी से पता लगा सकता है.  Read More : Ansuni anjani  क्योंकी Http वाली वेबसाइट का Data जो होता है वो Simple Pl...